Showing posts with label मैली छन्नियों को साफ करने का आसान तरीका. Show all posts
Showing posts with label मैली छन्नियों को साफ करने का आसान तरीका. Show all posts

Saturday, 18 July 2020

चाय की छन्नियों को साफ करने का आसान तरीका


चमकती हुई साफ़ छन्नियां 
अक्सर चाय की छन्नियां कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद बदरंग होने लगती हैं और उनकी जाली में चाय के बारीक कण फंस जाते हैं और जाली गंदी हो जाती है।
चाय की छन्नी को साफ करने के लिए उसे या तो रगडना पड़ता है। कितना भी रगड़ो सभी बारीक कण और स्टील के फ्रेम और जाली में चिपकी सभी गन्दगी नहीं निकलती।
कुछ लोग छन्नी को धीमी आंच पर जलाते हैं।
जब छन्नी जलाई जाती है तब धुआँ और गन्ध आती है। छन्नी काफी हद तक साफ तो हो जाती है परन्तु उसका रंग जलने के कारण काला हो जाता है।
छन्नी साफ करने का नया और सबसे आसान तरीका जिससे छन्नी काली नहीं बल्कि बिल्कुल नयी जैसी हो जायेगी।
सामग्री ;
  •  १ चम्मच सर्फ या अन्य कोई कपड़े धोने का पाउडर
  •  १ दांत साफ करने का पुराना या नया ब्रश
  •  १ डोंगा जिसमें छन्नी रक्खी जा सके
  •   पानी
साफ करने की विधि ;
  • डोंगे में इतना पानी लें कि छन्नी का जाली वाला भाग उसमें डूब जाये।
  • डोंगे के पानी में एक चम्मच सर्फ डाल दें।
  • गन्दी छन्नियां डोंगे में डाल कर डोंगे को गैस पर कम आंच पर रख कर गरम करें।
मैली छन्नियां 
मैली छन्नी 
साबुन के पानी में छन्नियां 
  • पानी उबालने लगेगा और छन्नियों की गन्दगी धीरे धीरे पानी में आने लगेगी।
  • पांच मिनट तक कम आंच पर उबालने दें।
  • गैस बन्द कर दें और छन्नियों को पानी में ही ठण्डा होने दें।
  • आप देखेंगे कि पानी कचैला और गन्दा हो गया है।
५मिनट उबालने के बाद 
छन्नियां उबालने के बाद बचा पानी 
  • एक एक करके छन्नी निकाल कर ब्रश से साफ करके धो लैं। रगड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  • आपकी छन्नियां साफ सुथरी चमचमाती नयी जैसी हो जायेंगी।
चमचमाती साफ छन्नियां 
टप्स:
अगर आपकी छन्नियां प्लास्टिक की हैं तो बड़ बबर्तन लें। 
साबुन पाउडर और पानी डाल कर उबाल लें। 
गैस बन्द करके पानी ठण्डा होने तक छन्नियां उसी में रहने दें। 
ठण्डा होने पर ब्रश से साफ करके अच्छे से धो लें। 
छन्नियों के साथ ना उबालें।